भाषा
रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बताया कि प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक संख्या में कैदी बंद है।
विधानसभा में आज कांग्रेस के सदस्य लखेश्वर बघेल के सवाल के जवाब में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने बताया कि राज्य में कुल 33 जेल हैं। गत 31 दिसंबर की स्थिति में जेलों की क्षमता 12,281 है, जिसके विरूद्ध 19,372 बंदी हैं। पैकरा ने बताया कि राज्य में पांच केंद्रीय जेल हैं। 2 जिला जेल हैं तथा 16 उप जेल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के केंद्रीय जेलों में कुल 7,005 बंदियों की क्षमता है। लेकिन वहां 13,416 कैदी बंद है।
गृहमंत्री ने बताया कि रायपुर स्थित केंद्रीय जेल की क्षमता 1,190 है। लेकिन वहां 3,144 कैदी बंद है। वहीं, बस्तर जिले की जगदलपुर केंद्रीय जेल में 1,351 के विरूद्ध 2,238 कैदी, बिलासपुर की केंद्रीय जेल में 1,838 के विरूद्ध 3,484 बंदी, अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 1,020 के विरूद्ध 2488 कैदी और दुर्ग जिले की केंद्रीय जेल में 1,606 के विरूद्ध 2062 कैदी बंद है।